6 Year Old Girl Murder Case: मुंबई में मराठी नहीं बोलने पर मां ने बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा

0
423
6 Year Old Girl Murder Case: मुंबई में मराठी नहीं बोलने पर मां ने बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा
6 Year Old Girl Murder Case: मुंबई में मराठी नहीं बोलने पर मां ने बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा

हत्या को छिपाने के लिए बच्ची की मौत को बताया हार्ट अटैक
6 Year Old Girl Murder Case, (आज समाज), मुंबई: नवी मुंबई के कलांबोली क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मां अपनी बेटी के मराठी की जगह हिंदी बोलने से नाराज थी। आरोपी महिला ने हत्या को छिपाने के लिए बच्ची की मौत को हार्ट अटैक बताया। घटना 23 दिसंबर की है। लड़की की दादी भी उसी दिन घर आई थीं, लेकिन बच्ची से मिल न पाने के कारण चली गईं। कलांबोली पुलिस को मौत संदिग्ध लगी इसलिए स्पेशल पोस्टमॉर्टम जांच का अनुरोध किया गया।

शुरूआती रिपोर्ट में सांस की नली में रुकावट के संकेत मिले, जिसके बाद माता-पिता से पूछताछ की गई। छह घंटे की पूछताछ के बाद, महिला ने आखिरकार अपनी बेटी का गला घोंटने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला का साइकेट्रिस्ट के पास भी इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला एक बेटा चाहती थी और बच्ची के मराठी जगह हिंदी बोलने पर नाराज थी।

पति आईटी इंजीनियर

महिला की शादी 2017 में हुई थी, पति आईटी इंजीनियर हैं। शादी के दो साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को बचपन से ही बोलने में दिक्कत थी और वह ज्यादातर हिंदी बोलती थी। आरोपी ने पति से बार-बार कहती थी कि मुझे ऐसा बच्चा नहीं चाहिए, वह ठीक से नहीं बोलती, जिस पर पति ने उसे समझाने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर

  • TAGS
  • [post_tags]