Monsoon Update : एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

0
379
Monsoon Update : एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून
Monsoon Update : एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : भारत एक कृषि प्रधान देश है और इसकी अर्थव्यवस्था में कृषि और इससे जुड़े व्यवसायों का बहुत अहम स्थान है। इसीलिए हर साल देश में मानसून की आवक और इसकी सक्रियता पर विशेष फोकस रहता है। हर साल मई शुरू होते ही यह जानना जरूरी होता है कि मानसून कब तक भारत पहुंच रहा है। इस बार भी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय के हिसाब से आगे बढ़ रहा है और इसके 1 जून को केरल के तट पर पहुंचने का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जहां सामान्य तौर पर भारत में मानसून की पहली दस्तक होती है, अब अनुमानित आगमन से लगभग दो सप्ताह दूर हैं।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

भीषण गर्मी के मौसम में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। आंधी-तूफान, गरज और चमक के साथ तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में बिहार और झारखंड में छह लोगों की जान चली गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मौसम के इस बदले मिजाज का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है, जहां छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में 11 मई से आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी ने 11 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 10 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में लू चलने की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

  • TAGS
  • [post_tags]