Ministry of Defense approves permanent commission for women in army: सेना में महिलाओंको स्थायी कमीशन को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

0
475

अब सेना में महिलाओं को भी बराबर का अधिकार मिलेगा। महिलाएं भी सेना में अधिकारी के तौर पर नियुक्त होंगी। तमाम परेशानियोंके बाद भी अब महिलाओं को स्थायीी कमीशन मिलेगा। इसेरक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक मंजूरी मिल गईहै। आज भारतीय सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन को आधिकारिक तौर पर रक्षामंत्रालाय की स्वीकृति मिल गई। इस मंजूरी के बाद अब आर्मी एअर डिफेंस, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी आॅर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कॉर्प्स में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिल पाएगा। इसके साथ-साथ जज एंड एडवोकेट जनरल, आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स में भी महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया जाएगा। सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन के लिए स्थायी चयन बोर्ड के संचालन के लिए प्रारंभिक तैयारी की एक सीरीज निर्धारित की है। बता दें कि सेलेक्शन बोर्ड की ओर से एसएससी महिलाओं की ओर सेकागजी कार्रवाई पूरी होने पर एक्शन शुरु किया जाएगा। इस संबंध में सेना की ओर से कहा गया है कि भारतीय सेना महिला अधिकारियों सहित सभी कर्मियों को राष्ट्र की सेवा के समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • TAGS
  • [post_tags]