कहा- चुनाव आयोग ने जिन वोटर को मृत बताया, मैं उन्हें सामने लाऊंगी
Mamata Banerjee Protest, (आज समाज), कोलकाता: वोटर रोल से नाम हटाने के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में धरने पर बैठ गई है। यह धरना दोपहर करीब 2:15 बजे शुरू हुआ। प्रदर्शन राज्य में चुनाव आयोग के पूरे दल के प्रस्तावित दौरे से दो दिन पहले हो रहा है। इसकी घोषणा पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने की थी।
कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर शुरू हुए इस विरोध के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बंगाली मतदाताओं को वोट देने से रोकने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस साजिश को बेनकाब करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट-एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से मनमाने तरीके से नाम हटाए जा रहे हैं।
कई मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित किया
टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि संशोधित वोटर सूची में कई मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वे धरना स्थल पर लाकर दिखाएंगी, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृतक के रूप में दर्ज कर दिया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को चुनाव आयोग ने पोस्ट-एसआईआर के बाद संशोधित वोटर लिस्ट जारी की थी। इसके बाद सत्तारूढ़ टीएमसी और चुनाव आयोग के बीच टकराव तेज हो गया है।
अल्पसंख्यक, प्रवासी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग हुए प्रभावित
ममता ने कहा, चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेसिव रिविजन राजनीतिक मकसद से कर रहा है। हटाए गए नामों में अल्पसंख्यक समुदाय, प्रवासी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वोटर लिस्ट से एक करोड़ से ज्यादा नाम हटाने का लक्ष्य प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही तय कर लिया गया था। एसआईआर के बाद 63.66 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए
63.66 लाख नाम हटाए गए
28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से करीब 63.66 लाख नाम यानी कुल मतदाताओं के लगभग 8.3% नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गई है।
ये भी पढ़ें : PM Modi: सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं, इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो: पीएम मोदी


