एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार सहित सवार सभी पांच लोगों की मौत, चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे अजित पवार
Maharashtra Deputy CM Plane Crash (आज समाज), बारामती : बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह लैंड कर रहा था। हालांकि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा जानकारी के अनुसार विमान में सवार महाराष्टÑ डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।
ये थे विमान में सवार
डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।
जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। इससे पहले बताया कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकों तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। महाराष्ट्र के बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। डिप्टी सीएम की मौत की सूचना मिलते ही बारामती अस्पताल में उनके समर्थकों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिल रही है भारी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ व अस्पताल की तरफ रवाना हो रहे हैं।
पीएम, गृह मंत्री और सीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना और डिप्टी सीएम सहित पांच लोगों की मौत पर शोक जताया है। दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए।


