LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट

0
92
LPG Cylinder Rules From September: 1 सितंबर 2026 से LPG और PNG से जुड़े कुछ अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। एलपीजी e-KYC की 31 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने जा रही है। ऐसे में गैस बुक करने से पहले अपने e-KYC स्टेटस और लागू नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।
LPG gas cylinder new rules September 1 2026, LPG e-KYC deadline August 31 2026, LPG cylinder booking rules 25 days 45 days, domestic PNG incentive scheme September 2026, LPG gas connection latest rules 2026, LPG cylinder price update September 2026, एलपीजी गैस सिलेंडर नए नियम, एलपीजी ई-केवाईसी, गैस सिलेंडर बुकिंग नियम, पीएनजी कनेक्शन इंसेंटिव स्कीम
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर 1 सितंबर से कई नियम बदल जाएंगे।

LPG Cylinder Booking Latest Update: अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर आता है, तो 1 सितंबर 2026 से जुड़े कुछ अहम अपडेट जानना आपके लिए जरूरी है। महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी बात e-KYC की डेडलाइन, PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने वाली नई सरकारी योजना और LPG कनेक्शन से जुड़े नियम हैं। सोशल मीडिया पर LPG रिफिल बुकिंग के नियमों को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि क्या वास्तव में नया है और क्या पहले से लागू है, इसे समझना जरूरी है। आइए जानते हैं LPG ग्राहकों के लिए 1 सितंबर से कौन-कौन से अपडेट हो रहे हैं।

एलपीजी e-KYC की डेडलाइन आज खत्म

घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी काम e-KYC पूरा करना है। आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC की समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 की गई थी। जिन ग्राहकों ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। इंडेन, भारत गैस और HP Gas के ग्राहकों को अपनी e-KYC स्थिति जरूर चेक कर लेनी चाहिए। e-KYC नहीं कराने पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी में परेशानी आ सकती है। अगर आपने e-KYC कर दी है तो अपने गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप या पोर्टल पर उसका स्टेटस जरूर जांच लें। नजदीकी LPG वितरक से भी संपर्क किया जा सकता है।

PNG कनेक्शन को मिलेगा नया प्रोत्साहन

एलपीजी से जुड़े सबसे बड़े नीतिगत बदलावों में से एक डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शंस को बढ़ावा देने वाली नई इंसेंटिव स्कीम है। केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है और यह 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। इसका मकसद उन घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाना है, जहां PNG नेटवर्क उपलब्ध है। सरकार के मुताबिक देश में फिलहाल करीब 1.74 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन हैं। नई योजना के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को नए और सक्रिय घरेलू PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे ज्यादा परिवारों तक ईंधन पहुंच सकेगा।

PNG कनेक्शन लेने वाले LPG पर भी ध्यान दें

अगर किसी LPG उपभोक्ता को घरेलू PNG कनेक्शन मिल जाता है, तो LPG कनेक्शन से जुड़े नियमों को समझना जरूरी है। मई 2026 में सरकार ने एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन कर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त विकल्प दिया था। इसके तहत PNG कनेक्शन मिलने के बाद ग्राहक 30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन खत्म करने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा ऐसे ग्राहक को भविष्य में किसी गैर-PNG क्षेत्र में LPG कनेक्शन बहाल कराने के लिए ट्रांसफर वाउचर लेने का विकल्प भी दिया गया है। यह नियम उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से दूसरे शहर में ट्रांसफर होते रहते हैं।

LPG बुकिंग का 25 और 45 वाला नियम समझें

LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम इसी नियम पर है। सरकार ने मार्च 2026 में साफ किया था कि रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन है। यह व्यवस्था कनेक्शन के प्रकार से अलग लागू होती है। इसलिए इसे 1 सितंबर 2026 से लागू होने वाला कोई नया नियम समझना सही नहीं होगा। ग्राहक को बार-बार या समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करने के बजाय निर्धारित अंतराल का ध्यान रखना चाहिए। सरकार ने उस समय यह भी कहा था कि पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराकर या जरूरत से पहले बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

LPG सिलेंडर की कीमत पर नजर रखें

हर महीने की शुरुआत में LPG ग्राहकों की नजर सबसे पहले सिलेंडर की कीमत पर रहती है। घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव तेल कंपनियों के मासिक मूल्य निर्धारण और बाजार परिस्थितियों से जुड़ा होता है। इसलिए 1 सितंबर को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव होगा या नहीं, इसका अंतिम पता तेल विपणन कंपनियों की नई कीमत जारी होने के बाद ही चलेगा। अलग-अलग शहरों में कीमत अलग हो सकती है।