Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

0
115
Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस मुख्यालय में केक काटकर मनाया जन्मदिन
Rahul Gandhi Birthday, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राहुल ने केक काटा।

राहुल के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बर्थ-डे के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया। आपको बता दें कि राहुल का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था।

ये भी पढ़ें: फ्रांस में बन रहा पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, सितंबर में होगा उद्घाटन

  • TAGS
  • [post_tags]