UN: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

0
193
UN: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे
UN: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- राजनीति बंद करे इस्लामाबाद
UN, (आज समाज), नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र में कड़ी फटकार लगाई। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने साफ शब्दों में कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहेगा।

यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। सुरक्षा परिषद की अरिया-फॉर्मूला बैठक के दौरान बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि हरीश ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि के साथ-साथ बैठक के सह-अध्यक्ष के रवैये पर भी कड़ा ऐतराज जताया।

सह-अध्यक्ष से निष्पक्ष रहने की उम्मीद थी

भारतीय प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि जिस सह-अध्यक्ष से निष्पक्ष रहने की उम्मीद थी, उसने इस मंच का राजनीतिकरण करना चुना।

उन्होंने कहा कि समय की कमी को देखते हुए मैं सिर्फ इतना साफ करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का अंदरूनी मामला है और इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]