कहा, हम ईरान के साथ बातचीत कर सकते हैं लेकिन युद्धविराम नहीं होगा
US-Iran War Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किए जा रहे सैन्य हमलों का आज 22वां दिन है। इन 22 दिन में दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हजारों हमले किए हैं जिससे ईरान को व्यापक नुकसान पहुंचा है। हालांकि ईरान ने भी इन हमलों को पूरी मजबूती से जवाब दिया है और इजरायल के साथ-साथ उन खाड़ी देशों पर भी हमले किए हैं जहां पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। ईरान द्वारा किए गए इन हमलों में अमेरिका को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
इसी बीच युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्टÑपति का बड़ा बयान सामने आया है। ईरान के खिलाफ जारी हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है। ट्रंप ने कहा जब आप सामने वाले पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, तो युद्धविराम नहीं होता। हमारा मकसद यही नहीं है।
ईरानी सेनाओं की तीनों यूनिट को पहुंचाया नुकसान
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायली कार्रवाइयों में ईरान की नौसेना, वायु सेना और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा सैन्य दृष्टि से वे समाप्त हो चुके हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है विजय हासिल करना। ट्रंप ने ईरानी शासन की आलोचना करते हुए कहा हमने उन्हें बहुत कड़ी मार दी है। ये लोग अपराधी और निर्दयी हैं। मुझे हैरानी नहीं हुई कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने वाले 3 युवाओं को फांसी दी।
अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा नाटो
ट्रंप ने नाटो की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा नाटो बहुत पीछे चला गया है। यहां से उनकी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा आता है। कई सीनेटर और सांसद नाराज हैं कि नाटो ने कुछ नहीं किया। एक सवाल के जवाब में कि क्या इजरायल ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर सकता है, इस पर ट्रंप ने कहा “मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है।” उन्होंने यह संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य अभियान पूरा होने के बाद इजरायल युद्ध समाप्त करने की दिशा में कदम उठा सकता है।
खार्ग द्वीप पर अमेरिकी रणनीति के सवाल पर ट्रंप ने कहा मैं इसके बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता। स्ट्रेट आॅफ होर्मुज के महत्व पर ट्रंप ने कहा कि यह एक साधारण सैन्य कदम है और अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन इसके लिए बड़ी मदद की जरूरत होती है जहाजों और संसाधनों की।


