West Asia Crisis : ईरान अपनी आत्मरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा : अराघची

0
304
West Asia Crisis : ईरान अपनी आत्मरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा : अराघची
West Asia Crisis : ईरान अपनी आत्मरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा : अराघची

ईरानी विदेश मंत्री ने ब्रिटेन को दी धमकी, कहा, स्टार्मर ने ब्रिटिश जीवन को खतरे में डाला

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को सहयोग देते हुए ब्रिटेन ने उसे अपने एयरबेस से हमले करने की अनुमति दे दी है। ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद अमेरिका और ईरान का बयान भी सामने आया है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति ने ब्रिटेन द्वारा यह देरी से उठाया गया कदम बताया है तो वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिटेन को इस मुद्दे पर सीधी धमकी दी है।

ये बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अपने वैध आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करेगा, यह प्रतिक्रिया ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की उस अनुमति पर है, जिससे अमेरिका ने स्ट्रेट आॅफ होर्मुज में ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए ब्रिटिश बेस इस्तेमाल किए। अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ब्रिटेन के अधिकांश लोग अमेरिका-इस्राइल युद्ध में शामिल होना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि स्टार्मर की अनुमति से ब्रिटिश जीवन खतरे में हैं क्योंकि ईरान अपने आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करेगा।

ईरान ने अंतरराष्टÑीय बाजार में तेल आपूर्ति से किया इंकार

ईरान ने साफ किया है कि उसके पास अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति के लिए अतिरिक्त कच्चा तेल उपलब्ध नहीं है। यह बयान तब आया जब अमेरिकी ट्रेजरी से संकेत मिले थे कि ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। ईरान के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे बयान केवल खरीदारों को उम्मीद देने के लिए हैं और वास्तविक स्थिति अलग है।

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले, कई घायल

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के दैर अल-जहरानी इलाके में इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले, लेबनान की आपदा प्रबंधन इकाई ने बताया था कि एक ही दिन में इस्राइली हमलों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान की सैन्य शक्ति समाप्त हो चुकी : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]