US-Iran War Update : ईरानी सेना कुवैत को बना रही निशाना

0
153
US-Iran War Update : ईरानी सेना कुवैत को बना रही निशाना
US-Iran War Update : ईरानी सेना कुवैत को बना रही निशाना

कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम कर रहा ईरानी हमले

US-Iran War Update (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिका ने ईरान पर कई क्षेत्रों में किए गए हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने अमेरिकी नौसेना के बेस को निशाना बनाया है। इसके साथ ही उन देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं जहां पर अमेरिकी वायुसेना के बेस हैं। इस तनातनी के बीच ईरान सबसे ज्यादा हमले कुवैत पर कर रहा है। ईरान की सेना आईआरजीसी ने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है।

हालांकि आईआरजीसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। बहरीन में सायरनों की आवाजें सुनी गई हैं। उधर कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम ईरान के हमलों का लगातार जवाब दे रहा है। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान पर कार्रवाई की थी, जिसे लेकर दोनों देश के बीच पहले से ही तनाव बढ़ा हुआ था। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इससे पहले संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर बड़ा हमला करेगा, और चेतावनी दी थी कि अगर जरूरत पड़ी तो यह कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

इसलिए दोबारा शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका सेना को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि पेंटागन ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल जवाबी कदम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की डील या समझौते की शर्तें तय करना भी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले स्पष्ट और सख्त होंगे और अगर जरूरी हुआ तो आगे भी जारी रह सकते हैं।

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज

ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज को सभी देशों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे पहले भारत सहित कई मित्र देशों के पोत सामान लेकर होर्मुज से गुजर रहे थे। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है। आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा और अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों और अन्य सभी प्रकार के समुद्री जहाजों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक बलों और आईआरजीसी की नौसेना के बीच भारी तनाव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि उसने दो ऐसे जहाजों को निशाना बनाया जो उसकी अनुमति के बिना जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज सभी के लिए पूरी तरह बंद : ईरान

  • TAGS
  • [post_tags]