US-Iran Conflict : ईरानी सेना ने बरामद किए अमेरिकी हथियार

0
328
US-Iran Conflict : ईरानी सेना ने बरामद किए अमेरिकी हथियार
US-Iran Conflict : ईरानी सेना ने बरामद किए अमेरिकी हथियार

अमेरिकी हथियारों को निष्क्रय करके तकनीक समझ रही ईरानी सेना, भविष्य में अमेरिका को उसकी ही तकनीक से दे सकती है चुनौती

US-Iran Conflict (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सीजफायर के बीच ईरानी सेना ने अमेरिका के उन घातक हथियारों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। जिनका प्रयोग अमेरिकी सेना ने पिछले दिनों ईरान पर किए हमलों में किया था। जो किसी कारणवश निशाने पर तो गिरे लेकिन विस्फोट नहीं हो पाया।

ईरान की सेना ने अमेरिका की कई ऐसी मिसाइलें और बम बरामद किए हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था। ज्ञात रहे कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमले शुरू किए थे जोकि एक माह से ज्यादा समय तक चले। इस दौरान अमेरिका हर रोज हजारों की संख्या में ईरान पर बम और मिसाइलें चलाता था। इमनें से सैंकड़ों ऐसे हैं जो फट नहीं पाए थे।

ईरान के सरकार मीडिया ने दी जानकारी

ईरान अब इन हथियारों की रिवर्स इंजीनियरिंग कर इनकी तकनीक समझने की कोशिश कर रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के ने दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को देश के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में अमेरिका की कुछ ऐसी मिसाइलें और हजारों छोटे बम मिले हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था।

बंदर अब्बास में तैनात इमाम सज्जाद कॉर्प्स ने दावा किया कि उन्होंने 15 से ज्यादा भारी अमेरिकी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया है। सेना ने इन हथियारों को अपनी तकनीकी और रिसर्च यूनिट्स के पास भेज दिया है। वहां वैज्ञानिक इन मिसाइलों की बनावट और तकनीक की बारीकी से जांच करेंगे।

इजरायल के हमलों से लेबनान में तबाही

ाश्चिम एशिया में तनाव लगातार बरकरार है। एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से युद्ध का कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा वहीं इजरायल द्वारा सीजफायर की घोषणा के बावजूद लेबनान पर भीषण बमबारी करने की सूचना है। इजरायल के इस हमले से लेबनान को भारी क्षति हुई है। इजरायल के हमलों में कुछ महिलाओं और बच्चों सहित कुल 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को देश के दक्षिणी हिस्से में हुए इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई। यह घटना इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में हाल ही में बढ़ाई गई संघर्ष-विराम (सीजफायर) अवधि के बावजूद हुई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, और इसके अलावा 37 अन्य लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें : West Bengal Violence : पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों में हिंसक झड़प

  • TAGS
  • [post_tags]