India-Indonesia Deals: भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा इंडोनेशिया

0
562
India-Indonesia Deals: ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक मानी जाती है।
India-Indonesia Deals: ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक मानी जाती है।

इस समझौते से भारत के दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ संबंध मजबूत होंगे और देश की घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा
India-Indonesia Deals, (आज समाज), जकार्ता: पीएम मोदी के जकार्ता दौरे के दौरान मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग गई। इनमें ब्रह्मोस मिसाल, इंडोनेशिया को ईवीएम तैयार करने में मदद करने समेत कई अन्य डील भी शामिल हैं। इसके अलावा जल्द ही यूपीआई सेवा भी इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से लिंक हो जाएगी।

भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। इसके साथ इंडोनेशिया ने आॅपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल भारतीय अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है। ये समझौते पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुए।

भारत शांति के समर्थन में

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में मची उथल-पुथल के इस दौर में भारत का मानना ​​है कि बातचीत और कूटनीति की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। फिलिस्तीन के मुद्दे पर, हम टू-स्टेट सॉल्यूशन और लंबे समय तक शांति का समर्थन करते हैं।

हमारे दोनों देशों के लिए एक सुनहरा दौर आने वाला है। हमारे इतिहास में एक जैसी संस्कृति, वर्तमान में आपसी भरोसा और भविष्य में साझा समृद्धि है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर इंडोनेशिया एमास (स्वर्ण इंडोनेशिया) और एक विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।

कल प्रांबानन मंदिर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रांबानन मंदिर जाएंगे। एक हजार साल से अधिक पुराना यह मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल जमीन, समुद्र और कुछ मामलों में हवाई प्लेटफॉर्म से भी दागी जा सकती है। इसकी सटीक मारक क्षमता और तेज स्पीड के कारण कई देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं।

साल 2023 के बाद यह उनकी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की पहली यात्रा है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान