LPG Import form US : अमेरिका से एलपीजी आयात दोगुना करेगा भारत

0
1152
LPG Import form US : अमेरिका से एलपीजी आयात दोगुना करेगा भारत
LPG Import form US : अमेरिका से एलपीजी आयात दोगुना करेगा भारत

पश्चिम एशिया संकट से लिया सबक, विश्व के अन्य बाजारों की तलाश में भी जुटा भारत

LPG Import form US (आज समाज), नई दिल्ली : भारत अपने ईंधन संबंधी जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर है। फिर बात पेट्रोल-डीजल की हो या फिर लिक्विफायड पेट्रोलिय गैस (एलपीजी) की हो। भारत अन्य देशों से होने वाले आयात से ही घरेलु जरूरतों पूरा करता है। अभी तक भारत पश्चिम एशिया में स्थित देशों पर इन दोनों के लिए ज्यादा निर्भर था। लेकिन फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बंद हुए होर्मुज जलडरूमध्य के चलते भारत को आयात होने वाले कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति बाधित हुई।

भारत ने पिछले महीनों में हुए घटनाक्रम से सबक लेते हुए अब अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। भारत अब अमेरिका से लिक्विफायड पेट्रोलिय गैस (एलपीजी) की सप्लाई दोगुनी करने जा रहा है। तेल कंपनियां अमेरिका से सालाना 22 लाख टन सालाना एलपीजी आयात करने की तैयारी में हैं।

LPG Import पर भारत ने अब बदली अपनी पॉलिसी

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद से खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई ठप पड़ने के बाद से भारत ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अमेरिका के अलावा, भारत ने एलपीजी सप्लाई के लिए अर्जेंटीना, अल्जीरिया, नार्वे, नाइजीरिया और मलेशिया की ओर भी रुख किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की तेल-गैस कंपनियां अमेरिका से एलपीजी गैस की सप्लाई दोगुनी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि यह कदम भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते के तौर पर उठाया जा रहा है। अमेरिका वैसे भी भारत के लिए गैस आयात के मामले में बड़ा सप्लायर देश रहा है।

LPG Import के लिए अफ्रीकी देश से भी बात जारी

अमेरिका के साथ-साथ भारत एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अफ्रीकी देश अल्जीरिया जैसे नए बाजारों पर भी विचार किया जा रहा है। भारत अपनी गैस की जरूरत के लिए कई देशों से डील करने पर विचार कर रहा है, ताकि कतर, कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों पर निर्भरता घटाई जा सके।

ये भी पढ़ें : Mumbai Weather : मुंबई में जानलेवा हुई बारिश, आठ की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]