India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

0
271
India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता
India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

अफगानिस्तान, मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो जैसे देशों के लिए भेजी सामग्री

India Sent Aid (आज समाज), नई दिल्ली : मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए भारत ने अफगानिस्तान व कई अफ्रीकी देशों के लिए बड़ी मात्रा में सहायता व राहत सामग्री भेजी है। अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप, बाढ़ और पाकिस्तानी हमलों से लोगों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह सामग्री भेजी गई है। वहीं कई अफ्रीकी देशों में लोग आज भी भुखमरी का शिकार हैं। उन्हीं देशों के लिए भारत ने बड़ी मात्रा में खाद्य व राहत सामग्री भेजी है।

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी

इस संबंधी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान में में हाल ही में आए बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नई राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत कठिन समय में अफगान लोगों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद देगा। जायसवाल ने बताया कि राहत सामग्री में रसोई के सामान, सफाई किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अफगान लोगों के साथ मानवतावादी सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। वहीं खाद्य संकट से जूझ रहे मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो जैसे अफ्रीकी देशों को मदद भेजी है। यह कदम मानवीय मदद और वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

अफ्रीकी देशों को यह मदद भेजी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सूखे से प्रभावित मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है। इसके साथ ही बुर्किना फासो को भी 1,000 मीट्रिक टन चावल दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित मोजाम्बिक को 500 मीट्रिक टन चावल और राहत सामग्री भेजी गई है।

राहत सामग्री भेजने के पीछे भारत का उद्देश्य

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, मानवीय सहायता के रूप में बुर्किना फासो को 1,000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी गई है। इसका मकसद कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना है। उन्होंने कहा, यह कदम वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए एक भरोसेमंद और मानवीय मदद व आपदा राहत भागीदार के रूप में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

  • TAGS
  • [post_tags]