West Asia Crisis : इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला

0
255
West Asia Crisis : इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला
West Asia Crisis : इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला

कोई जानी नुकसान नहीं, ईरान से जुड़े मिलिशिया समूह ने ली हमले की जिम्मेदारी

West Asia Crisis  (आज समाज), बगदाद : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर जारी हमलों का जवाब देते हुए ईरान भी लगातार इजरायल के साथ-साथ उन खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है जहां पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। इसी बीच इराक में अमेरिकी दुतावास पर हमला किया गया। हालांकि इस हमले में दुतावास के सभी कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित हैं लकिन अमेरिका ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी तरफ इस हमले की जिम्मेदारी ईरान से जुड़े मिलिशिया समूह ने ली है।

अमेरिका की तरफ से यह बयान आया सामने

यह जानकारी सीएनएन ने अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से दी। अमेरिका ने इन हमलों को भयानक आतंकवादी हमले करार दिया और इराक की सरकार से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अपने कर्मचारियों और दूतावास की सुरक्षा के लिए किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा। सीएनएन के अनुसार, हाल के हमलों के स्थानों का विवरण अभी नहीं दिया गया है। पहले से ही, बगदाद में अमेरिकी दूतावास, अर्बिल में कांसुलेट जनरल और बगदाद डिप्लोमैटिक सपोर्ट सेंटर को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। अमेरिकी विदेश विभाग ने हमलों की जानकारी देने वाले को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक इनाम देने की घोषणा भी की है।

हमने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे थे : ट्रंप

इसी उग्र हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने खुलकर कहा कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे, जो संभवत: कुर्दों के पास रह गए। ट्रंप ने यह बात एक न्यूज चैनल के संवाददाता को फोन पर बताई। एक महीने से जारी संघर्ष और कूटनीतिक असफलताओं के बीच ट्रंप का बयान ईरान पर अमेरिका की नई चेतावनी को उजागर करता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि ट्रंप के इस नए दावे और ईरानी जलती आग के बीच विश्व को अब सैन्य और राजनीतिक भूकंप की तैयारी करनी होगी।

हथियारों संबंधी बयान में यह बोले ट्रंप

हथियारों संबंधी जानकारी के बारे में न्यूज संवाददाता को ट्रंप ने कहा कि हमने ईरानी प्रदर्शनकारियों को बहुत सारे हथियार भेजे। हमने उन्हें कुर्दों के जरिए भेजा, लेकिन मुझे लगता है कि कुर्दों ने उन्हें रख लिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर हमला करके 45000 लोगों को मार डाला। दूसरी ओर अब ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अमेरिका ईरान के बिजली घर और पुल आदि पर कार्रवाई करेगा। कुछ भी नहीं बचेगा! अगर स्ट्रेट आॅफ होर्मुज नहीं खोला तो नर्क में रहोगे बस देखो।

ये भी पढ़ें : Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

  • TAGS
  • [post_tags]