प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच हुए कुल 19 समझौते
PM Modi Seychelles Visit (आज समाज), विक्टोरिया : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का अंतिम दिन है। पीएम मोदी की यह दूसरी सेशेल्स यात्रा है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों को नई दिशा व मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में भारत और सेशेल्स ने 19 बड़े समझौतों और विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। इन समझौतों से रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा।
सेशेल्स में भी यूपीआई से होगा भुगतान
सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि अब सेशेल्स में भी भारत की यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू होगी। भारत ने अब तक 23 से अधिक देशों के साथ यूपीआई क को लेकर समझौते किए हैं। फिलहाल 9 देशों में यूपीआई से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भारत, सेशेल्स को 1,250 करोड़ रुपए की लाइन आॅफ क्रेडिट (लोन) देगा, जिससे वहां की विकास परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। दोनों देशों ने प्रत्यर्पण संधि, नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग जैसे अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए।
दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे
भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी वाहन, 5 नौकाएं, 6 एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी सौंपा। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। ये घोषणाएं ऐसे समय हुई हैं, जब दोनों देश राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
सेशेल्स के गोल्डन जुबली नेशनल डे में चीफ गेस्ट बने मोदी
मोदी ने रविवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस साल सेशेल्स की आजादी और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष भी पूरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Arunachal Pradesh Infiltration : अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ


