US-Iran Peace Talk : ईरान ने समझौता न किया तो उसे बर्बाद होना पड़ेगा : ट्रंप

0
228
US-Iran Peace Talk : ईरान ने समझौता न किया तो उसे बर्बाद होना पड़ेगा : ट्रंप
US-Iran Peace Talk : ईरान ने समझौता न किया तो उसे बर्बाद होना पड़ेगा : ट्रंप

आज पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले अमेरिकी राष्टÑपति ने दी ईरान को बड़ी चेतावनी

US-Iran Peace Talk (आज समाज), वॉशिंगट : अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अपने अंतिम अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूटती दिखाई दे रही है। हालांकि आज दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक बार फिर से वार्ता के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन दोनों ही देशों की तरफ से शांति समझौते को लेकर विरोधाभासी बयान भी सामने आ रहे हैं।

इसी बीच अमेरिका के राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ईरान ने अमेरिका की शर्ते न मानी तो उसे बहुत गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। ट्रंप ने कहा कि यदि हम अमेरिका ने हमले किए तो ईरान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

ईरान के पावर प्लांट और पुल होंगे जमींदोज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ईरान को सैन्य तबाही की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मौजूदा समझौते की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, तो अमेरिका उसके तमाम पावर प्लांट और पुलों को जमींदोज कर देगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी कर मौजूदा सीजफायर समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि ईरानी हमलों का निशाना फ्रांस और ब्रिटेन के जहाज बने हैं। ट्रंप के मुताबिक, ईरान का यह कदम उसकी हताशा को दशार्ता है।

इस्लामाबाद में निर्णायक बातचीत

इस तनाव के बीच ट्रंप ने कूटनीतिक रास्ते का आखिरी विकल्प भी खुला रखा है। अमेरिकी प्रतिनिधियों का एक दल कल शाम पाकिस्तान की राजधानी इस्लाबाद पहुंच रहा है। वहां ईरान के साथ निर्णायक बातचीत होनी है। ट्रंप ने कहा कि यह ईरान के पास आखिरी मौका है। ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी ने उसे पहले ही बंद कर रखा है। इससे ईरान को रोजाना 50 करोड़ डॉलर का भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि पिछले 47 वर्षों से जो काम किसी राष्ट्रपति ने नहीं किया, उसे अब वो अंजाम देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डील नहीं हुई, तो ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]