Baramati Plane Crash Update : बारामती हवाईअड्डे पर होती आईएलएस सुविधा तो न जाती डिप्टी सीएम की जान

0
971
Baramati Plane Crash Update : बारामती हवाईअड्डे पर होती आईएलएस सुविधा तो न जाती डिप्टी सीएम की जान
Baramati Plane Crash Update : बारामती हवाईअड्डे पर होती आईएलएस सुविधा तो न जाती डिप्टी सीएम की जान

शुरुआती जांच में आया सामने, अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड की श्रेणी में आता है बारामती हवाईअड्डा

Baramati Plane Crash Update (आज समाज), बारामती : गत दिवस बारामती हवाईअड्डे पर हुए महाराष्टÑ के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे ने एक बार फिर से कई सवालों को जन्म दे दिया है। ज्ञात रहे कि इस हादसे में डिप्टी सीएम सहित सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।

हादसे की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बारामती हवाईअड्डा अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड की श्रेणी में आता है। यहां कोई इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम मौजूद नहीं है, जो खराब मौसम या कम दृश्यता में पायलट को सटीक मार्गदर्शन देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रनवे पर आईएलएस जैसी सुविधा होती, तो यह हादसा टल सकता था।

एएबाईबी की जांच पर टिकी सबकी निगाहें

यह सवाल अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। अब सबकी नजर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की विस्तृत रिपोर्ट पर है। यह रिपोर्ट तय करेगी कि हादसा तकनीकी खामी, मानवीय चूक, बुनियादी ढांचे की कमी या इन सभी कारणों का नतीजा था। साथ ही यह भी तय होगा कि छोटे और अनियंत्रित हवाईअड्डों पर सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की जरूरत है या नहीं।इससे पहले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू की। जांच के दायरे में शामिल लैंडिंग के समय तकनीकी स्थिति की जांच की गई। पायलट और एटीसी के बीच हुए संवाद को भी सुना गया।

चुनाव प्रचार के लिए बारामती आए थे अजित पवार

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। वे जिस विमान में सवार थे वह 16 साल पुराना लियरजेट 45 था, जिसका पंजीकरण वीटी-एसएसके था। इसे दिल्ली स्थित वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित कर रही थी। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग  में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा था।

ये भी पढ़ें : Budget Session 2026 : सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]