PM Modi Punjab Visit Live : पंजाबियों कैसे हो, चढ़दी कलां च ओ : पीएम

0
147
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर में 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
PM Modi Punjab Visit Live : पंजाबियों कैसे हो, चढ़दी कलां च ओ : पीएम
PM Modi Punjab Visit Live : पंजाबियों कैसे हो, चढ़दी कलां च ओ : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में भाषण की शुरुआत पंजाबी से की

PM Modi Punjab Visit Live (आज समाज), जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जालंधर कैंट से जहां 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया वहीं उन्होंने अमृतसर-वाराणसी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने पंजाबी में भाषण शुरू किया। इसके बाद पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस बार पीएम मंच पर न केवल हरी पगड़ी पहनकर पहुंचे बल्कि उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भी पंजाबी से की। पीएम मोदी ने कहा अज्ज मैनू पंजाब दी धरती, गुरुआं-पीरां दी धरती ते आ के मान महसूस हो रेहा। पंजाबियों कैसे हो। चढ़दी कलां च ओ।

पीएम ने कहा कि आज लुधियान बाईपास, कटरा-दिल्ली के नए सेक्शन का शिलान्यास हुआ है। मैं इस खास मौके पर पंजाब के अपने भाई बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पंजाब में भाजपा सरकार नहीं है लेकिन हमारा पंजाब विकसित हो इसके लिए केंद्र की भाजपा एनडीए सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

अमृतसर से काशी का सफर हुआ आसान

पीएम ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने सिख विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए काम किया है। आज जालंधर से कई रेल सेवाओं शुरू की गई हैं। आज अमृतसर से काशी के बीच रेल सेवा शुरू हुई है। इससे गुरु रविदास के भक्तों के लिए काशी जाना और आसान हो जाएगा। आज दौलतपुर चौक और करतौली के बीच नई लाइन भी शुरू हुई है।

आने वाले समय में मिसाल बनेगे अमृत स्टेशन

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि आज पीएम ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया है। सभी स्टेशन आने वाले समय में बढ़ती आबादी को देखते हुए बनाए गए हैं। पीएम ने रेलवे के बजट को 222 करोड़ से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार करोड़ किया, 1800 करोड़ से पंजाब के 18 स्टेशनों का काम चल रहा है। 12 वंदे भारत चल रही हैं। रेलवे नेटवर्क 100 फीसदी इलेक्ट्रिक कर दिया गया है।

पंजाब में आपार संभावनाएं हैं। लुधियाना हौजरी का हब बन सकता है। मोहाली टेक का हब बन सकता है। जालंधर स्पोर्ट्स का हब बन सकता है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने स्टेशन को देखा और वहां खड़े यात्रियों और उनको देखने आए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम के जालंधर पहुंचने पर उनका भंगड़े के साथ स्वागत किया गया।

ये नेता रहे मंच पर मौजूद

स्टेज पर पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, विजय सांपला और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया पहुंचे हैं।