ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद जेलेंस्की न दिया बड़ा बयान, कहा सब ठीक रहा तो जल्द दोनों देशों में होगी शांति
Russia-Ukraine War (आज समाज), फ्लोरिडा : पिछले कई साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद अब बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद यूके्रन के राष्टÑपति ने यह बात कही है। आपके बता दें कि कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और यूेक्रेन के राष्टÑपति के बीच फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में मुलाकात हुई। जिसमें दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत की। इस बैठक के बाद बैठक के बाद दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध और संभावित शांति समझौते को लेकर अपने-अपने बयान जारी किए।
20 सूत्रीय मसौदे पर लगभग सहमति बन चुकी
वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि सभी अहम मुद्दों पर बेहद उपयोगी चर्चा हुई है। जेलेंस्की ने कहा, “हमने सभी विषयों पर शानदार चर्चा की, और हम उन प्रगति की सराहना करते हैं, जो अमेरिकी और यूक्रेनी टीमों ने हाल के हफ्तों में की है। हमने शांति ढांचे के सभी पहलुओं पर चर्चा की। 20-सूत्रीय शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनी है, अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर 100 प्रतिशत सहमति बनी है, और अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर लगभग सहमति बन गई है।
यूक्रेन पूरी तरह से शांति के लिए तैयार
उन्होंने आगे कहा कि सैन्य आयाम पर 100 प्रतिशत सहमति बनी है। समृद्धि योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हमने आगे की कार्रवाई के क्रम पर भी चर्चा की। हम सहमत हुए कि सुरक्षा गारंटी स्थायी शांति प्राप्त करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है और हमारी टीमें सभी पहलुओं पर काम करना जारी रखेंगी। यूक्रेन शांति के लिए तैयार है।
हम सभी युद्ध खत्म करने के बहुत नजदीक : ट्रंप
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारी एक शानदार मीटिंग हुई। हमने बहुत सी बातों पर चर्चा की। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बेहतरीन फोन कॉल हुई। यह दो घंटे से अधिक चली। हमने बहुत से बिंदुओं पर चर्चा की। मुझे लगता है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं, शायद बहुत करीब। राष्ट्रपति और मैंने अभी यूरोपीय नेताओं से बात की।
हमने उस युद्ध को खत्म करने पर बहुत प्रगति की है, जो शायद दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक युद्ध है। शांति प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बात बन सकती है। अगर हालात खराब रहे तो यह नहीं होगा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।’ अभी भी अनसुलझे ‘सबसे मुश्किल मुद्दों’ के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जमीन। उस जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया गया है। अभी डील करना बेहतर होगा।’


