Heavy Rainfall Effect: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

0
132
Heavy Rainfall Effect

Heavy Rainfall Effect, (आज समाज), नई दिल्ली: देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जगह भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं से बीते कुछ दिन से आम जनजीवन बुरी तरह बाधित है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व मैदानीं राज्य उत्तर प्रदेश सहित अधिकतर जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। पहाड़ों में लैंडस्लाइड की घटनाओं व मैदानों में जलभराव के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, व केरल सहित कई जगहों पर गुरुवार को ज़िला प्रशासन ने स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान करना पड़ा है। (Heavy Rainfall Effect)

आईएमडी ने जारी की है भारी बारिश की चेतावनी 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन के अलर्ट के बाद शिक्षण संस्थानों में छुट्टी किए जाने का फैसला किया गया है। छुट्टी के ये आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होते हैं, जबकि कई ज़िलों में आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज और वोकेशनल संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड के कई ज़िलों स्कूल बंद रखने की घोषणा 

उत्तराखंड में सबसे ज़्यादा असर देखा गया है, जहां भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद कई ज़िलों ने एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। आईएमडी द्वारा देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल, साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

स्कूल बंद करने का मुख्य कारण छात्रों की सुरक्षा 

हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर और टिहरी में भी ऐसे ही आदेश जारी किए गए हैं, जहां ज़िला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का मुख्य कारण छात्रों की सुरक्षा बताया है। उत्तर प्रदेश में, गाज़ियाबाद ज़िला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 9 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी शिक्षा बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होता है।

केरल : वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में छुट्टी

केरल में, भारी बारिश की चेतावनी और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के डर को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी ज़िलों की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और आगे के फ़ैसले मौसम के बदलते हालात पर निर्भर करेंगे।

महाराष्ट्र: पालघर ज़िला कलेक्टर 

महाराष्ट्र में पालघर ज़िला कलेक्टर ने वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और पूरे वसई तालुका के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। इस आदेश में आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर शामिल हैं। मुंबई, पुणे, नवी मुंबई, ठाणे और लोनावला समेत कई ज़िलों में इस हफ़्ते की शुरुआत में मौसम की वजह से हुई दिक्कतों के बाद, अधिकारी पूरे राज्य में बारिश की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने माता-पिता और छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने ज़िला प्रशासन से अपडेट लेते रहें, क्योंकि स्कूल बंद करने के फ़ैसले स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर लिए जा रहे हैं। कई इलाकों में लगातार बारिश का अनुमान है, इसलिए अगर हालात और खराब होते हैं तो और भी ज़िले छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IMD Warning: हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के लिए अगले 48 घंटे अहम, भारी बारिश की चेतावनी