गुजरात विधासभान चुनाव का ऐलान : 1 और 5 दिसम्बर को मतदान, 8 को होंगे नतीजे घोषित, जानिए पूर शेड्यूल

0
433
Gujarat Assembly Elections Announced

आज समाज डिजिटल, Gujarat Assembly Elections Announced : चुनाव आयोग ने आज गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात (Gujarat Assembly Election 2022) में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे (Gujarat Election Schedule) और इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजें भी आएंगे। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है। 2017 में भगवा पार्टी को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

हालांकि, इस बार मुकाबला (Gujarat Election 2022) कड़ा है क्योंकि इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, विपक्षी कांग्रेस को 77 और अन्य को 6 सीटें हासिल हुई थीं।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे और पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 तक पूरी हो जाएगी।

3,24,422 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट (Gujarat Assembly Elections Announced)

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

1417 ट्रांसजेंडर वोटर्स (Gujarat Election Schedule)

Gujarat Election Schedule

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में 4.9 करोड़ मतदाता होंगे। राज्य में 4.6 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में 51,782 पोलिंग स्टेशन होंगे। इस बार सूबे में 1417 ट्रांसजेंडर वोटर्स भी मतदान करेंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों पर पानी, व्हील चेयर जैसी आधारभूत सुविधाएं होंगी।

सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी पोलिंग स्टेशन पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं होंगे। दिव्यांगों के लिए 182 स्पेशल पोलिंग स्टेशन और महिलाओं के लिए 1274 बनाए जाएंगे। एक अनूठी पहल के रूप में, भरूच जिले के आलियाबेट में 217 मतदाताओं के लिए एक शिपिंग कंटेनर में पोलिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा 142 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जहां युवा अफसरों की तैनाती होगी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की भागीदारी पर चुनाव आयोग का विशेष जोर है। नामांकन की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में विशेष शिविर आयोजित किए गए।

गड़बड़ी की शिकायत सीधे फोन से करें, 60 मिनट में होगा समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि  कोई भी मतदाता अगर कोई शिकायत करना चाहता है। किसी उम्मीदवार या पार्टी द्वारा उसे प्रभावित किया जाता है, तो वह सीधे तौर पर मोबाइल फोन से चुनाव आयोग में शिकायत कर सकता है. शिकायत के 60 मिनट में टीम गठन करके 100 मिनट में शिकायत का समाधान किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यदि कोई पार्टी किसी अपराधी बैकग्राउंड के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाती है तो इसकी वजह बतानी होगी। उम्मीदवारों को भी अखबार और सोशल मीडिया के जरिये अपने क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी देनी होगी।

ये भी पढ़ें : आम लोगों को राहत नहीं, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए सस्ता

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : 143 साल पुराना मोरबी पुल, 143 से ज्यादा मौतें, कितनी लापरवाहियां, कितने गुनाहगार, आगे क्या होगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE