दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Odisha GRP Constable Murdered, (आज समाज), भुवनेश्वर: भीड़ द्वारा जीआरपी कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना ओडिशा के खुर्दा जिले की है। जीआरपी कांस्टेबल पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। मृतक की पहचान सौम्य रंजन के रूप में हुई। सौम्य रंजन पिछले 12 सालों से कटक जीआरपी में कांस्टेबल था। गुरुवार को सौम्य रंजन अपने साथी के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे एडीजी से मिलने जा रहे थे।
तभी भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि सौम्य रंजन और ओम प्रकाश ने बुधवार को रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। उनकी बाइक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर भी मारी, जिससे महिलाएं दूर तक घसीटती चली गई।
पुलिस ने सौम्य रंजन को बचाने का प्रयास नहीं किया
वहीं, सौम्य रंजन की मां ने कहा कि उनका बेटा अपने साथी ओम प्रकाश के साथ एडीजी से मिलने जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
मामले की जांच जारी
डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक पक्ष पर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट विस्तार: नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने


