Firecracker Factory Blast: जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत

0
53
Firecracker Factory Blast: जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत
Firecracker Factory Blast: जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत

रिहायशी इलाके में था गोदाम
Firecracker Factory Blast, (आज समाज), जयपुर: राजस्थान के जयपुर में आज सुबह एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 मजदूरों के घायल होने का भी समाचार है। घटना खोह नागोरियान इलाके की है। आग सुबह करीब 11 बजे लगी। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया, पटाखों का गोदाम खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है।

कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया, जहां हादसा हुआ, वो पटाखे रखने का गोदाम है। इसकी फैक्ट्री कुछ दूर है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिहायशी इलाके में गोदाम अवैध रूप से था। इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

3 मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त

मरने वालों में रामंगज निवासी अब्दुल वाहिद शामिल है। तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे आजीम खान (18), नासिर खान (20), समीर खान (20) और बिलाल (22) को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये खोह नागोरियान में रहीम नगर के रहने वाले हैं। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया।

ये भी पढ़ें: अल नीनो दुनिया में तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड, पानी की कमी से लेकर खेती-बाड़ी पर होगा असर