Khaleda Zia has passed away : बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन

0
216
Khaleda Zia has passed away : बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन
Khaleda Zia has passed away : बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन

पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थीं, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Khaleda Zia has passed away (आज समाज), ढाका : राजनीतिक अस्थिरता और घरेलु उठापटक से गुजर रहे पड़ोसी देश बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो गया है। जिया पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा बीमार चल रहीं थी और उनके स्वास्थ्य की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। इसी सब के चलते 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। खालिदा जिया ने सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि खालिदा जिया पिछले 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 23 नवंबर को दिल और फेफड़ों में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वह निमोनिया से भी पीड़ित थीं। बीएनपी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा कि बांग्लादेश की अनुभवी नेता का कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद निधन हो गया।

खालिदा जिया के पति ने बनाई थी पार्टी

गौरतलब है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नींव देश के प्रधानमंत्री रहे जिया-उर-रहमान ने की थी। फिलहाल उनकी पत्नी खालिदा जिया इसका नेतृत्व कर रही हैं। यह पार्टी 1979, 1991, 1996, 2001 में सत्ता हासिल करने में भी सफल हुई है। बांग्लादेश में शेख हसीना के दौर में बीएनपी प्रमुख विपक्षी दल रहा। बीएनपी ने 2024 के आम चुनाव का बहिष्कार किया था। साथ ही बीएनपी ने तब शेख हसीना पर भारत को ज्यादा करीब रखने का आरोप लगाया था और राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाया था। इतना ही नहीं फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव को लेकर बीते 3 दिसंबर को बीएनपी ने 237 सीटों पर उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया।

ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त