10 से ज्यादा टेंट आए चपेट में
Prayagraj Magh Mela, (आज समाज), प्रयागराज: प्रयागराज माघ मेले के ब्रह्माश्रम शिविर में बुधवार शाम को आग भड़क गई। ऊंची उठती लपटों के साथ धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से भी दिख रहा था। सेक्टर 4 में लोअर मार्ग में आग तेजी से 2 बड़े शिविरों के अंदर बने 10 से ज्यादा टेंट में फैल गई। पूरे एरिया को सील कर दिया गया, ताकि आग ज्यादा न फैले। पुलिस और संतों ने बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए 10 फायर ब्रिगेड और 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंची है।
30 दमकल कर्मचारियों ने लोगों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करवाया। अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने कहा, ये आग शिविर में लगे दीये की वजह से लगी थी। फूस और कपड़े में आग लगने के बाद तेजी से आसपास के शिविरों में फैल गई। कोई हताहत नहीं हुआ है, 2 टेंट में आग लगी थी।
मंगलवार को आग के कारण 15 टेंट और 20 दुकानें गई थीं जल
इससे 24 घंटे पहले नारायण शुक्ला धाम शिविर में मंगलवार शाम आग लग गई थी। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जल गई थीं। एक कल्पवासी झुलस गए थे। जहां ये घटना हुई थी, वो शिविर सेक्टर 5 में है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा ली गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई गई थी।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सीएम पद को लेकर स्थिति साफ करें राहुल गांधी: सिद्धारमैया


