Ethanol fuel : पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल मिश्रित ईंधन : हरदीप पुरी

0
761
Ethanol fuel : पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल मिश्रित ईंधन : हरदीप पुरी
Ethanol fuel : पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल मिश्रित ईंधन : हरदीप पुरी

कहा, लोग अफवाहों पर न दें ध्यान, यह पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रक्रिया पर आधारित

Ethanol fuel (आज समाज), नई दिल्ली : केंद्र सरकार कच्चे तेल के ऊपर-नीचे होती कीमतों और पेट्रोलियम पदार्थों के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार इथेनॉल युक्त पेट्रोल और डीजल प्रयोग करने को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बाजार में इस तरह की अफवाहें भी लगातार फैल रहीं हैं कि इथेनॉल युक्त पेट्रोल और डीजल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और यह लोगों के लि परेशानी का कारण बन रहा है। इसी के चलते देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को खुद इस मामले में सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा है।

Ethanol fuel संबंधी अफवाहों पर ध्यान न दें

इस सारे मामले में केंद्रीय मंत्री पुरी ने विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बायोफ्यूल ब्लेंडिंग को लेकर विभिन्न प्रकार की बातें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आलोचना का हमेशा स्वागत करती है और यदि किसी को लगता है कि सरकार के कामकाज में कोई कमी है तो वह अपने सुझाव दे सकता है।

सरकार हर रचनात्मक सुझाव को सुनने और आवश्यक सुधार करने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तथ्यों और अफवाहों के बीच अंतर समझें। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बायोफ्यूल और इथेनॉल के संबंध में दो प्रमुख अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पहली यह कि इथेनॉल के उपयोग से ईंधन में कीड़े-मकोड़े पैदा हो जाते हैं और दूसरी यह कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से वाहन का इंजन खराब हो जाएगा या फ्यूल पंप काम करना बंद कर देगा।

पूरी तरह से सुरक्षित है Ethanol fuel का प्रयोग

उन्होंने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि इथेनॉल के उपयोग की अवधारणा नई नहीं है, बल्कि इस पर दुनिया में लगभग एक सदी से काम हो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड के समय में भी ऐसी कारों का विकास किया गया था जो बायोफ्यूल, केरोसिन और फॉसिल फ्यूल जैसे विभिन्न ईंधनों पर चल सकती थीं। उनका कहना था कि यदि इथेनॉल वास्तव में इंजन के लिए इतना नुकसानदायक होता, तो दुनिया के कई देशों में दशकों से इसका सफलतापूर्वक उपयोग नहीं किया जाता।

पिछले 20 साल से सरकार कर रही Ethanol fuel पर काम

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में बायोफ्यूल ब्लेंडिंग की पहल वर्तमान सरकार की नई अवधारणा नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इसकी शुरूआती योजना कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई थी। उन्होंने ब्राजील में वर्ष 2006 से 2008 के बीच राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय ब्राजील में इथेनॉल आधारित ईंधन का व्यापक उपयोग हो रहा था और भारत भी उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहता था।

ये भी पढ़ें : Gold Price Today : सोने और चांदी ने बिखेरी अपनी चमक

  • TAGS
  • [post_tags]