Gold Price Today : सोने और चांदी ने बिखेरी अपनी चमक

0
981
Gold Price Today : सोने और चांदी ने बिखेरी अपनी चमक
Gold Price Today : सोने और चांदी ने बिखेरी अपनी चमक

जानिए पिछले सप्ताह कितना तेज हुए सोने और चांदी के दाम

Gold Price Today (आज समाज), बिजनेस डेस्क : वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया तनाव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में पिछला काफी समय उथल-पुथल भरा रहा है। इस दौरान सोने और चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसी के चलते इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम कभी ऊपर और कभी नीचे जाते रहे। आज हम आपको बता रहे हैं कि बीते सप्ताह इन दोनों के दाम में कितना उतार-चढ़ाव आया है।

Gold Price Today इतना तेज हुआ सोने और चांदी का भाव

बीते सप्ताह सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए बढ़कर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम आॅल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है।
इसलिए आई सोने और चांदी में तेजी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,145 रुपए और चांदी 3,438 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का आॅलटाइम हाई भी बनाया था।

केंद्र सरकार बढ़ा चुकी Gold इंपोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार ने मई-2026 में सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की है। इसका मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी।

ये भी पढ़ें: Gold Price Update : सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

  • TAGS
  • [post_tags]