Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल

0
125
Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल
Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल

हाईटेंशन तारों के तोजिए से टकराने के चलत हुआ हादसा

Madhya Pradesh Breaking News (आज समाज), रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के दौरान निकाले जा रहे ताजिए के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर लोगों द्वारा उठाया हुआ ताजिया 15 फीट ऊंची हाईटेंशन तारों से टकरा गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बिजली सप्लाई चालू थी और तारों में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही ताजिया तारों के साथ टकराया तो अचानक करंट दौड़ गया। जिससे ताजिए उठाकर चल रहे व आसपास चल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस तरह हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए।

करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया।