Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में एक फेज में होगा चुनाव, चीफ इलेक्शन कमीशन बोले- फैसला जल्द करेंगे

0
246
Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में एक फेज में होगा चुनाव, चीफ इलेक्शन कमीशन बोले- फैसला जल्द करेंगे
Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में एक फेज में होगा चुनाव, चीफ इलेक्शन कमीशन बोले- फैसला जल्द करेंगे

चीफ इलेक्शन कमीशन बोले-एसआईआर के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे
Tamil Nadu Assembly Election, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु में एक फेज में ही चुनाव होगा। इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। यह कहना है चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का। ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चेन्नई में प्रेस कांफ्रेंस की। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि तमिलनाडु इलेक्शन में रिकॉर्ड बनाएगा और बिहार से बहुत बेहतर होगा।

उन्होंने राज्य के सभी वोटरों से आने वाले विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कराया गया है। इसके बाद वर्तमान में यहां 5 करोड़ 67 लाख वोटर हैं। यहां 75,000 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 44,000 ग्रामीण इलाकों में होंगे। ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए हर पोलिंग बूथ पर 100% वेबकास्टिंग होगी।

तैयारियों की समीक्षा की

हाल ही में चुनाव आयोग ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 72 देशों के चीफ इलेक्शन कमिश्नर, इलेक्शन कमिश्नर और चुनावी स्टाफ ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में तमिलनाडु के 10वीं सदी के कुडावोलाई सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, आयोग पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में है। जिला कलेक्टर, एसपी, डीआईजी आई 24 प्रवर्तन एजेंसियों, राज्य सरकार, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई।

258 बूथ महिलाओं द्वारा होंगे संचालित

27 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक एसआईआर किया गया। उद्देश्य था कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अयोग्य व्यक्ति शामिल न हो। राज्य में कुल 5 करोड़ 67 लाख मतदाता हैं। हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 756 मतदाता होंगे। 258 बूथ पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। 47 बूथ दिव्यांगों द्वारा संचालित होंगे। 265 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना उद्देश्य

चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का भरोसा दिया। सभी प्रवर्तन एजेंसियों को सख्ती से काम करने और वोटरों को लालच देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

  • TAGS
  • [post_tags]