कहा- भाजपा ने एआई का इस्तेमाल कर 58 लाख मतदाताओं के नाम हटवाए
Mamata Banerjee, (आज समाज), कोलकाता: चुनाव आयोग तुगलकी आयोग बन गया है। बीजेपी के निर्देश पर मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जा रहे हैं। यह कहना है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का। ममता बनर्जी कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी आईटी सेल की एक महिला पदाधिकारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर 58 लाख मतदाताओं के नाम हटवाए।
उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है।
एसआईआर के कारण 160 लोगों की हुई मौत
उन्होंने कहा, आयोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है और मतदाताओं को टारगेट कर रहा है। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि बंगाल में एसआईआर से जुड़ी चिंता और कार्यस्थल के दबाव के कारण 160 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दावे पर चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें : Major Accident In Ambala: हरियाणा के अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत


