Donald Trump India Visit : जल्द भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप : मार्को रुबियो

0
155
Donald Trump India Visit : जल्द भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप : मार्को रुबियो
Donald Trump India Visit : जल्द भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप : मार्को रुबियो

कहा, हम ट्रंप के इस ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे

Donald Trump India Visit (आज समाज), वॉशिंगटन/नई दिल्ली : भारत के साथ अपने खास लगाव के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। उनका यह संभावित दौरा अगले वर्ष के शुरू में हो सकता है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वे खुद ट्रंप के भारत के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और इसके लिए वे जल्द भारत आएंगे।

रुबियो ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरूआत में राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां कर रहा है। यह भारत और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती नजदीकी को रेखांकित करता है, क्योंकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं।

ट्रंप से पहले रुबियो आएंगे भारत

व्हाइट हाउस में दिए एक इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि मैं साल के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे की तैयारियों के सिलसिले में भारत की यात्रा करूंगा। भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत स्थिति में हैं और जी7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई हालिया मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में बेहतरी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों का एक साथ मिलकर आगे बढ़ना बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी की कई बार तारीफ कर चुके ट्रंप

ज्ञात रहे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी ज्यादा दोस्ताना रिश्ते हैं। इन रिश्तों का उल्लेख अमेरिकी राष्टÑपति कई बार सार्वजनिक मंच से कर चुके हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच अप्रैल 2025 के बाद से रिश्तों में उतार-चढ़ाव का दौर रहा है लेकिन फिर भी दोनों देशों को उम्मीद है कि ट्रंप के इस संभावित दौरे से दोनों देशों के व्यापारिक और द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

  • TAGS
  • [post_tags]