Karnataka CM: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

0
64
Karnataka CM: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम
Karnataka CM: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया ने शिवकुमार के नाम कर रखा प्रस्ताव
Karnataka CM, (आज समाज), बेंगलुरु: डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया ने शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। डीके शिवकुमार अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण 3 जून को लोक भवन के ग्लास हाउस में होगा।

4 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक सीएम के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलेगी। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। इसमें सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल होंगे। 4 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।