Ahmedabad Violence: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, अहमदाबाद में दो गुटों में हिंसक झड़प

0
282
Ahmedabad Violence: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, अहमदाबाद में दो गुटों में हिंसक झड़प
Ahmedabad Violence: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, अहमदाबाद में दो गुटों में हिंसक झड़प

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया
Ahmedabad Violence, (आज समाज), अहमदाबाद: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर अहमदाबाद में मंगलवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना अहमदाबाद के साणंद में स्थित कालाना गांव की है। हिंसा का लाइव वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

कई साल पुराना है विवाद

जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। इससे सोमवार को भी एक गुट के युवक को दूसरे गुट के युवकों ने पीट दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोगों की संख्या बढ़ गई और एक-दूसरे पर जमकर पथराव होने लगा। किसी तरह हालात काबू में हुए।

गांव में पुलिस बल तैनात

मंगलवार सुबह फिर भिड़े मंगलवार सुबह दोनों दलों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस की कई टीमें गांव पहुंचीं और हालात को काबू में लिया। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी थिंक टैंक का दावा, कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की वजह से 2026 में हो सकता है भारत-पाक युद्ध

  • TAGS
  • [post_tags]