नई दिल्ली. दिवाली के बाद से ही हर साल देश की राजधानी दिल्ली में हवा जहरीली हो जाती है. इस बार भी हाल कुछ ऐसा ही हो गया थी. दिल्ली सरकार ने इसे लेकर सख्ती दिखाई और असर भी दिख रहा है. वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को दिल्ली का औसत AQI 239 दर्ज किया गया. इससे दिल्ली में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली.
सांस लेने लायक हवा में के दूषित होने की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. सरकार की चिंता यही होती है कि कैसे इसे नॉर्मल किया जाए. दिल्ली में पिछले कई दिनों से AQI का आंकड़ा लगातार नीचे आ रहा है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे बना हुआ है. ऐसे में प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को पहले के मुकाबले राहत महसूस हो रही है.
दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में कितना रहा AQI?
| स्थान | AQI | वायु गुणवत्ता श्रेणी |
|---|---|---|
| आनंद विहार | 207 | खराब |
| अशोक विहार | 208 | खराब |
| बवाना, दिल्ली | 259 | खराब |
| चांदनी चौक, दिल्ली | 265 | खराब |
| आईजीआई एयरपोर्ट | 191 | मध्यम |
| नोएडा सेक्टर-62 | 321 | बहुत खराब |
| इंदिरापुरम, गाजियाबाद | 138 | मध्यम |
| हापुड़ | 110 | मध्यम |
| गुरुग्राम सेक्टर-51 | 2 | खराब |
सरकार की ओर से प्रदूषण कम करने के प्रयास
बात करें सोमवार की तो दिल्ली का AQI 246 दर्ज किया गया था. मंगलवार को इसमें और गिरावट देखने को मिली. दिल्ली में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रशासन और सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं. इन प्रयासों के बीच राजधानी की हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है. प्रदूषण का स्तर अभी भी ऐसा है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत
दिल्ली की हवा में सुधार का सबसे ज्यादा फायदा लोगों को मिलेगा. खासकर उनको जो पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. प्रदूषित हवा के कारण ऐसे लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं. ऐसे में AQI में गिरावट उनके लिए राहत की बात है. गौरतलब है कि दिल्ली लंबे समय से वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर संवेदनशील रही है. हर साल प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है. प्रशासन की ओर से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल AQI में दर्ज की जा रही गिरावट राजधानी के लिए राहत भरी खबर है.


