Padma Awards 2026: क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

0
142
Padma Awards 2026: क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार
Padma Awards 2026: क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को भी पद्मश्री से किया गया सम्मानित
Padma Awards 2026, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार दे रही हैं। इस समारोह में देश की 65 हस्तियां सम्मानित हो रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को भी पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मध्य प्रदेश के लोक कलाकार भगवानदास रायकवार को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केटी थॉमस को जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी, अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात आॅन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। इस साल कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए गए हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने पिछले वर्ष वनडे क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • TAGS
  • [post_tags]