Pawan Kheda: सीएम विजयन को कांग्रेस का जवाब, राहुल में कार्यकर्ता जैसी समझ होना अच्छी बात

0
269
Pawan Kheda: सीएम विजयन को कांग्रेस का जवाब, राहुल में कार्यकर्ता जैसी समझ होना अच्छी बात
Pawan Kheda: सीएम विजयन को कांग्रेस का जवाब, राहुल में कार्यकर्ता जैसी समझ होना अच्छी बात

पवन खेड़ा बोले- हवा में उड़ने वाले विजयन क्या समझेंगे
Pawan Kheda, (आज समाज), नई दिल्ली: केरल सीएम द्वारा गत दिवस राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तो अच्छी बात है न कि राहुल जी के अंदर कार्यकर्ता जितनी समझ है। क्योंकि कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा होता है। हमें इस बात पर गर्व है। जो लोग हवा में उड़ते हैं वो यह नहीं जानेंगे।

एक दिन पहले केरल सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखते। यह समझना मुश्किल है कि उनका इतना बुरा हाल कैसे हो रहा है।

पुडुचेरी में एनडीए का सीट फॉर्मूला तय, एनआर कांग्रेस 16, बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीपी रामलिंगम ने बताया कि एनआर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत पूरी तरह से सफल रही है। रामलिंगम के मुताबिक, गठबंधन के तहत एनआर कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा एआईएडीएमके और एलजेपी को 2-2 सीटें दी गई हैं। इस तरह गठबंधन कुल 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

पश्चिम बंगाल में पोलिंग अधिकारी से मारपीट

पश्चिम बंगाल के रणाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित देबनाथ इंस्टीट्यूशन में ट्रेनिंग सेशन में एक पोलिंग अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पोलिंग अधिकारी सैकत चटर्जी का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान प्रोजेक्टर स्क्रीन पर ममता बनर्जी और दीघा मंदिर से जुड़े प्रमोशनल विजुअल दिखाए जा रहे थे। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस तरह के कंटेंट पर उन्होंने और कुछ अन्य स्टाफ ने आपत्ति जताई।

चटर्जी के अनुसार, उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से जुड़े आधिकारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस तरह का प्रचारात्मक कंटेंट क्यों दिखाया जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद आॅफिस स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस

  • TAGS
  • [post_tags]