शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
CJP Founder, (आज समाज), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके भारत लौट रहे है। अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आएंगे। अभिजीत दिपके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। विरोध- प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके सी किया जाएगा। यह जानकारी खुद अभिजीत दिपके ने एक्स के कॉक्रोच इस बैक अकाउंट पर दी।
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। सोमवार दोपहर 2 बजे तक सीजेपी के इंस्टाग्राम पर 2.23 करोड़ (22.3 मिलियन) फॉलोवर्स हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से बैन हटाने से कर चुका मना
दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 मई को कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से बैन हटाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने सरकार और एक्स से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मामले के व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणाम हैं। अदालत ने केंद्र सरकार से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की।
राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर ब्लॉक हुआ था अकाउंट
दिपके ने उस सरकारी आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देकर सीजेपी का एक्स हैंडल ब्लॉक किया गया था। याचिका एडवोकेट नकुल गांधी ने दायर की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कार्रवाई की थी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत को अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी


