CM-302 Supersonic Missile : चीन ने ईरान को नहीं बेची सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल : माओ निंग

0
198
CM-302 Supersonic Missile : चीन ने ईरान को नहीं बेची सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल : माओ निंग
CM-302 Supersonic Missile : चीन ने ईरान को नहीं बेची सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल : माओ निंग

कहा, चीन अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन कर

CM-302 Supersonic Missile (आज समाज), बीजिंग : एक तरफ जहां अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए जा रहे संयुक्त हमलों से पश्चिम एशिया में युद्ध लगातार भयानक होता जा रहा है। वहीं बीते दिन आई एक रिपोर्ट ने विश्व के कई अन्य देशों की परेशानी भी बढ़ा दी। इस रिपोर्ट में यह कहा गया कि ईरान युद्ध के दौरान जो उन्नत सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा है वह उसने चीन से खरीदी है। हालांकि यह रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद ही बीजिंग की तरफ से बयान जारी करते हुए इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया गया।

बीजिंग में सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि सीएम-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलों की बिक्री को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, वह गलत जानकारी फैलाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि चीन एक जिम्मेदार देश है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करता है। माओ ने कहा कि चीन किसी भी तरह की भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण खबरों का विरोध करता है और सभी पक्षों से तनाव कम करने वाले कदम उठाने की अपील करता है।

रिपोर्ट में यह कहा गया

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हवाई हमलों से पहले चीन और ईरान के बीच इस उन्नत मिसाइल प्रणाली को लेकर समझौता अंतिम चरण में था। अगर यह सौदा होता तो यह हाल के वर्षों में ईरान को चीन द्वारा दिया गया सबसे उन्नत सैन्य उपकरण होता। हालांकि चीन ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। इस बीच अमेरिका ने ईरानी जलक्षेत्र के पास अपने नौसैनिक समूह, जिनमें विमानवाहक पोत भी शामिल हैं, तैनात किए हैं।

चीन और ईरान के बीच करीबी ऊर्जा और रक्षा संबंध हैं। ईरान चीन को तेल की बड़ी आपूर्ति करता है। ऐसे में इस खबर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई थी। चीन की आधिकारिक मीडिया ने यह भी दावा किया कि कुछ अमेरिकी विमान ईरानी मिसाइलों से टकराकर गिरे, हालांकि मिसाइलों के स्रोत की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : हम पूरी ताकत के साथ सटीक हमले कर रहे : हेगसेथ

  • TAGS
  • [post_tags]