Maharashtra Car Accident : महाराष्ट्र में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की मौत

0
340
Maharashtra Car Accident : महाराष्ट्र में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की मौत
Maharashtra Car Accident : महाराष्ट्र में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की मौत

हादसे में जान गवाने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य

Maharashtra Car Accident (आज समाज), नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी। रात का समय होने के चलते किसी को इस हादसे का पता नहीं चल पाया और पीड़ितों तक समय पर मदद नहीं पहुंच पाई जिसके चलते सभी की मौत हो गई।

आधी रात के आसपास पुलिस ने शुरू किया अभियान

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव अभियान के तहत दो क्रेन और तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव निवासी दरगुड़े परिवार के सदस्य थे।

मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में पांच लड़कियां (उम्र 7 से 14 वर्ष) और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद कार को लगी आग, तीन जिंदा जले

पिछले दिनों बालाघाट जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। वह हादसा चालक को नींद की झपकी आ जाने के चलते हुआ था। जिसमें चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास हुआ। एक चलती आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका

  • TAGS
  • [post_tags]