Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग

0
721
Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग
Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग

बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड 93% तो तमिलनाडु में 85% हुई वोटिंग
Assembly Election, (आज समाज), कोलकाता/चेन्नई: गुरुवार को पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 93% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 85% वोटिंग हुई। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी।

पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़े शाम 5 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। ममता ने वोटिंग के बाद कहा, बंगाल की जनता ने एसआईआर के विरोध में बंपर वोटिंग की है।

भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट, अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला

वोटिंग के दौरान कई हिंसक घटनाएं भी सामने आई। बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था।

इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए।

ये भी पढ़ें: धूम्रपान पर ब्रिटेन में बना दुनिया का सबसे सख्त कानून, तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे 2008 के बाद जन्मे लोग

  • TAGS
  • [post_tags]