US Iran War Ceasefire: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से किया इनकार

0
241
US Iran War Ceasefire: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से किया इनकार
US Iran War Ceasefire: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से किया इनकार

कहा कि मौजूदा समय में सीजफायर तभी संभव है, जब नाकाबंदी हटाई जाए
US Iran War Ceasefire, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से इनकार किया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ ने कहा कि मौजूदा समय में सीजफायर तभी संभव है, जब नाकाबंदी हटाई जाए। ईरान और अमेरिका के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म हो गया था। ट्रम्प ने इसके खत्म होने से पहले ही इसे एकतरफा तरीके से आगे बढ़ा दिया था। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर शुक्रवार तक अच्छी खबर आ सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने एक संदेश में यह बात कही। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि ईरान के साथ अगले 36 से 72 घंटों के भीतर नई बातचीत शुरू हो सकती है।

विरोधी धमकियों और आक्रामक कदमों के जरिए बातचीत को कमजोर कर रहे

हालांकि, ईरान का कहना है कि उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ नए दौर की वार्ता में शामिल होगा या नहीं। वहीं, राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसके विरोधी धमकियों और आक्रामक कदमों के जरिए बातचीत को कमजोर कर रहे हैं।

ईरान को होर्मुज स्ट्रेट टोल से पहला रेवेन्यू मिला

ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर हाजी बाबाई ने बताया कि देश की सेंट्रल बैंक को होर्मुज स्ट्रेट टोल सिस्टम से पहली बार रेवेन्यू मिला है। हालांकि, रकम कितनी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले महीने ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की योजना को मंजूरी दी थी। इस पर समुद्री कानून के एक्सपर्ट्स और अमेरिकी अधिकारियों ने विरोध जताया था।

होर्मुज में माइन बिछा रहे जहाजों को तबाह करें: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैंने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछा रहे छोटे से छोटे जहाजों को बिना हिचकिचाहट तबाह कर दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि बारूदी सुरंग हटाने वाले उनके जहाज स्ट्रेट को साफ कर रहे हैं। उन्होंने इस काम को तीन गुना तेजी से करने का आदेश दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में

दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में है। अमेरिकी नेवी की परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता है। जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक स्ट्रेट पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है। ईरान युद्ध में बुरी तरह हार रहा है।

ये भी पढ़ें: धूम्रपान पर ब्रिटेन में बना दुनिया का सबसे सख्त कानून, तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे 2008 के बाद जन्मे लोग

  • TAGS
  • [post_tags]