Ram Mandir Chadhawa Chori: चंदा गिनने वाले आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, राममंदिर ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ

0
830
Ram Mandir Chadhawa Chori: चंदा गिनने वाले आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर
Ram Mandir Chadhawa Chori: चंदा गिनने वाले आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन
Ram Mandir Chadhawa Chori, (आज समाज), अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में प्रशासन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े।

आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है। दोनों चढ़ावे की गिनती करते थे। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस थमा दिया है। वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से मंदिर के एक बंद कमरे में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एक घंटे से पूछताछ चल रही है। आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठाया गया है। इससे पहले ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से रविवार को 3 घंटे पूछताछ हुई थी। एसआईटी आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनके रोल की पड़ताल कर रही है।

महंत दिनेंद्र दास बोले- पूरी गलती गोपाल राव की

पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।

जांच के लिए दोबारा मंदिर पहुंची एसआईटी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गुरुवार को 12वें दिन दोबारा मंदिर पहुंची है। एसआईटी ने पहले फेज में 15 से 20 जून तक जांच की थी। अयोध्या पुलिस सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर पहुंची। करीब दो घंटे तक जांच की। जिस कमरे में चढ़ावे की गिनती होती है, उसे देखा।

अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतरे

इस बीच, सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर एफआईआर की मांग कर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी।

ये भी पढ़ें: ममता से अलग हुए बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की, कहा- कहा- हम ही असली टीएमसी

  • TAGS
  • [post_tags]