Sukhoi-30 MKI Crash : असम सुखोई हादसे में दोनों पायलट शहीद

0
250
Sukhoi-30 MKI Crash : असम सुखोई हादसे में दोनों पायलट शहीद
Sukhoi-30 MKI Crash : असम सुखोई हादसे में दोनों पायलट शहीद

वायु सेना अधिकारियों ने दी जानकारी, बीती शाम नियमित प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था सुखोई-30 एमकेआई

Sukhoi-30 MKI Crash (आज समाज), गुवाहटी : भारतीय वायु सेना के दो पायलट असम में हुए सुखोई विमान हादसे में शहीद हो गए हैं। कल शाम हो नियमित उड़ान भरते समय असम में वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई का संपर्क अचानक प्रशिक्षण कक्ष से टूट गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी थी। जिसके बाद वायु सेना ने सर्च अभियान शुरू किया था। शुक्रवार सुबह विमान का मलबा बरामद हुआ। जिसके बाद विमान में सवार पायलटों के बारे में जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों ने दोनों पायलटों के शहीद होने की जानकारी दी।

कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी एरिया में हुआ हादसा

वायु सेना अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए। वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला था। इसने गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वह रडार से अचानक गायब हो गया। इसके बाद वायु सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह विमान का मलबा मिला।

रात करीब एक बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंची टीमें

मामले को लेकर एक रक्षा अधिकारी न बताया कि वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम, सिविल और पुलिस प्रशासन और गांववालों की मदद से, रात करीब एक बजे घटनास्थल पर गई और दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा ढूंढ निकाला। हादसे वाली जगह जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। काफी खोजबीन के बाद विमान का मलबा कार्बी आंगलोंग के दुर्गम इलाके में मिला। वायु सेना ने इस पूरी घटना की जांच का आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा किन पर परिस्थितियों में हुआ है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहुत जरूरी : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]