Falta Repoll Voting Result: बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

0
126
Falta Repoll Voting Result: बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती
Falta Repoll Voting Result: बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया, चुनाव से हटे ळटउ के जहांगीर को 7783 वोट
Falta Repoll Voting Result, (आज समाज) कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर रविवार को आए चुनावी नतीजे में भाजपा को जीत मिली। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले टीएमसी के जहांगीर चौथे नंबर पर रहे।

फालता में 74 साल के इतिहास में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। फालता में जीत के साथ भाजपा की बंगाल में कुल सीटें 208 हो गई हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं। टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटे हैं।

फालता में 21 मई को हुई थी रिपोलिंग

फालता में 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था।

आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं थी। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद था।

ये भी पढ़ें: क्वेटा में आर्मी ट्रेन पर हमला, 24 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]