Mark Tully Passes Away: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन

0
328
Mark Tully Passes Away: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन
Mark Tully Passes Away: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन

इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया, भिंडरावाले का भी किया था इंटरव्यू
Mark Tully Passes Away, (आज समाज), नई दिल्ली: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का रविवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय मार्क टली ने दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। जैकब ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी। 1989 में राजीव गांधी सरकार के दौरान हुए कुछ घोटालों पर मार्क टली रिपोर्टिंग भी चर्चा में रही थी। कई लोगों का मानना था कि इस तरह की रिपोर्टिंग ने उस समय की सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया।

कोलकाता में हुआ था जन्म

मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह 22 साल तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वह एक फेमस लेखक भी थे और बीबीसी रेडियो 4 के प्रोग्राम समथिंग अंडरस्टूड के प्रजेंटेटर रहे। उन्होंने 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था।

2005 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

उन्हें 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडिया इन स्लो मोशन और द हार्ट आॅफ इंडिया शामिल हैं।

इंग्लैंड की महारानी ने भी किया था सम्मानित

मार्क टली भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे फेमस अग्रेजी पत्रकार माने जाते थे। उन्हें इंग्लैंड की महारानी और भारत के राष्ट्रपति दोनों से सम्मान मिला है। उन्होंने फिल्मों में आवाज दी है और भारत पर तीन लोकप्रिय किताबें लिखी हैं। ब्रिटेन के अखबारों ने उनकी तुलना रुडयार्ड किपलिंग से की और उन्हें भारत का सबसे पसंदीदा अंग्रेज कहा था।

बीबीसी की आलोचना करते हुए दे दिया था इस्तीफा

मार्क टली ने बीबीसी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीबीसी के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल जॉन बर्ट की खुलकर आलोचना की थी। टुली का कहना था कि बीबीसी अब डर के माहौल में काम कर रही है और यह एक सीक्रेट और कठोर संगठन बन चुका है।

यह भी पढ़ें : Indian Army Day: अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ आपरेशन सिंदूर : राजनाथ सिंह

  • TAGS
  • [post_tags]