Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

0
1577
Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

देश में कई राज्यों से गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्य गिरफ्तार

Andhra Pradesh Breaking News (आज समाज), अमरावती : आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो देश भर में युवाओं को कट्टरपंथी बनाते हुए उन्हें आतंकवादी कार्रवाईयों के लिए तैयार कर रहा था। इस गिरोह ने देश के कई राज्यों में अपने पैर पसार लिए थे और युवाओं की भर्ती में लगा हुआ था।

आंध्र प्रदेश में खुफिया विभाग ने इस गिरोह संबंधी जानकारी जुटाने के बाद देश के अन्य राज्यों की पुलिस के साथ साझा की। जिसके बाद बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान में टीमें तैनात की थीं। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े दक्षिणी राज्य के तीन लोगों सहित एक दर्जन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

आॅनलाइन वीडियो से करते थे माइंडवॉश

खुफिया विभाग के एक सूत्र ने रविवार को बताया कि इस नेटवर्क के तार विदेशी संचालकों और आईएस जैसे चरमपंथी संगठनों से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी रहमतुल्लाह शरीफ और उसके सहयोगी जिहादी प्रचार करने और आॅनलाइन वीडियो के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में जुटे संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थे। खुफिया विभाग के अधिकारी ने कहा जिहादी मॉड्यूल का इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) जैसे चरमपंथी संगठनों के साथ संपर्क बना हुआ था।

दिल्ली और महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश रचते काबू

दिल्ली की पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ऐसे संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो देश की राजनीतिक और आर्थिक राजधानी को दहलाने की खतरनाक साजिश रच रहे थे। इससे पहले कि ये अपने मंसूबों को अंजाम दे पाते दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को महाराष्टÑ से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे।

  • TAGS
  • [post_tags]