Assembly Elections Live: असम में सुबह 9 बजे तक 17.8%, केरलम में 16.2% वोटिंग

0
232
Assembly Elections Live
Assembly Elections Live: असम में सुबह 9 बजे तक 17.8%, केरलम में 16.2% वोटिंग

Assam Assembly Elections Live, (आज समाज), नई दिल्ली: असम, केरलम और पुड्डूचेरी विधानसभाओं के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा असम, पुड्डूचेरी व केरलम के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक असम में 17.8 प्रतिशत और केरलम में 16.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुड्डूचेरी में सुबह 9 बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

केरलम में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता

बता दें कि असम की सभी 126 सीटों, केंद्र शासित प्रदेश पुड्डूचेरी की 30 और केरल की भी सभी 140 सीटों के लिए आज एक ही चरण में सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। सभी जगह अब तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। केरलम में, 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता 140 निर्वाचन क्षेत्रों में 883 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। राज्य भर में पंजीकृत कुल 2,69,53,644 मतदाताओं में से 1,38,27,319 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,31,26,048 है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 277 तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के मतदाता भी हैं।

केरलम : लगभग 4,24,518 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के

मतदाताओं में से लगभग 4,24,518 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जबकि 2,04,608 मतदाता 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए, कुल 30,471 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक ओर जहां पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रहा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF राज्य में राज्य में सत्ता-विरोधी रुझानों के बीच सत्ता में वापसी का प्रयास कर रहा है।

असम में 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता

असम में 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र हैं। इस चुनावी मैदान में कुल 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2,50,54,463 मतदाताओं में से 1,25,31,552 पुरुष मतदाता और 1,25,22,593 महिला मतदाता हैं। 318 ट्रांसजेंडर मतदाता और 63,423 सर्विस मतदाता हैं। मतदाताओं में से 6,42,314 मतदाता 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, 2,50,006 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, और 2,05,085 मतदाता दिव्यांग हैं।

ये भी पढ़ें: Assembly Polls 2026: केरल में दो ध्रुवों की सियासी जंग में भाजपा की तीसरी ताकत बनने की जद्दोजहद

  • TAGS
  • [post_tags]