कहा, फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर की चुनौती से मिलकर निपटेंगे दोनों देश
PM Modi Norway Visit (आज समाज), ओस्लो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत एक ऐसी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है जिसने पिछले कुछ साल में लगातार विपरीत परिस्थितियों में तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास एक बड़ी घरेलु उपभोक्ता शक्ति है। जो इसकी विकास दर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में, हमने आर्थिक माहौल को पूरी तरह से बदल दिया है।
हम लगातार कम्प्लायंस की जरूरतों को कम कर रहे हैं और बिजनेस करने में आसानी को बढ़ाने के लिए प्रोएक्टिव कदम उठा रहे हैं। अपने नॉर्वे दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नॉर्वे के बड़े बिजनेस और रिसर्च लीडर्स के साथ बड़े स्तर पर बातचीत की, जिसमें भारत में अवसर की बात कही गई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जब फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर एक प्रकार से ग्लोबल चैलेंज बन गई है। भारत और नॉर्वे इनका मिलकर समाधान कर रहे हैं।आज एक ऐसा समय है, जिसका सही समय का, सही उपयोग का एक अवसर है।
भारत ने टैक्सेशन और लेबर कोड के नए रिफॉर्म लागू किए
उन्होंने कहा कि हाल ही में, हमने टैक्सेशन, लेबर कोड और गवर्नेंस में नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म लागू किए हैं। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को और बेहतर बनाने के लिए, हम अलग-अलग इंडस्ट्रीज में बेमिसाल मौके और इंसेंटिव दे रहे हैं। शिपबिल्डिंग सेक्टर इन कोशिशों का एक बड़ा उदाहरण है। पिछले 12 वर्षों में हमने भारत का इकोनॉमिक डीएनए पूरी तरह चेंज कर दिया है।
भारत में अवसरों की भरमार
उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने टैक्सेशन, लेबर कोड और गवर्नेंस जैसे विषयों में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स किए हैं। शिपबिल्डिंग के अलावा, भारत मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल, ग्रीन शिपिंग और अलग-अलग समुद्री सेवाओं के लिए एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर रहा है। अभी, नॉर्वे के 10% जहाज भारत में बनते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि क्या हम अगले पांच सालों में इस आंकड़े को 25% तक बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : PM Modi Norway Visit : ग्रीन रणनीतिक साझेदार बने भारत और नॉर्वे


